फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kunkhet fatal knife attack on rural

कुनखेत में ग्रामीण पर चाकू से जानलेवा हमला

Tue, 31 May 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 31 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लाक के कुनखेत गांव में एक व्यक्ति द्वारा गांव के ही ग्रामीण पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल ग्रामीण का अल्मोड़ा अस्पताल में उपचार कराया गया। घायल के भाई ने क्षेत्रीय पटवारी के यहां मामला दर्ज कराया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पटवारी ने आरोपी के खिलाफ हल्की धाराएं लगाई हैं और उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि कुनखेत गांव निवासी हरपाल सिंह बोरा पुत्र हयात सिंह बोरा, पत्नी और मां के साथ 23 मई की रात को गांव में ही एक विवाह समारोह से रात 11:30 बजे घर लौट रहा था। तभी पहले से ही रंजिश रखने वाले गांव के ही निवासी हरीश सिंह बोरा पुत्र शेर सिंह बोरा ने हरपाल बोरा पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने हरपाल सिंह के बाएं हाथ की कोहनी और पीठ के समीप गंभीर घाव कर दिए। घायल की पत्नी ने बचाने का प्रयास किया, तो उसकी बाईं आंख हमला कर दिया गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना पटवारी को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजन घायल को निजी वाहन से रात को ही अल्मोड़ा उपचार के लिए लाए। बाएं हाथ की कोहनी में 12 टांके लगे हैं। डाक्टर की राय पर घायल को घर ले जाया गया। पुन: तबियत बिगड़ने पर परिजन 26 मई कोउपचार के लिए हरपाल सिंह को अल्मोड़ा लाए और पटवारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने की शिकायत उपजिलाधिकारी से की। एसडीएम ने घटना की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने पटवारी को जांच के लिए कह दिया है। घायल का आरोप है कि पटवारी ने आरोपी पर हल्की धाराएं 506, 324 लगा रखी हैं। आरोपी पर कार्रवाई करने के लिए राजस्व कर्मियों ने तीन हजार मांगे और खाने के लिए कनारीछीना में 1500 रुपये का भुगतान किया। आरोपी अब घायल के साथ समझौते करने के लिए दबाव बना रहा है। घायल ने उपजिलाधिकारी सेे गुहार लगाकर जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed