फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jholachap trick deceived by two thousand

झांसा देकर झोलाछाप ने ठगे दो हजार

Sun, 14 Jun 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 14 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Jholachap trick deceived by two thousand

 

विज्ञापन

वैद्य बनकर गांव में आए झोलाछाप पर विश्वास करना विकलांग को भारी पड़ गया। इसने विकलांग को जल्द अपने पांव पर खड़ा होने का झांसा देकर कथित केसर निर्मित दवा दी और दो हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। जल्द चल-फिर सकने की उम्मीद में विकलांग ने वैद्य द्वारा बताई गई विधि के अनुसार दवाई खाता रहा। ठीक होना तो दूर उल्टा वह दवाई से रिएक्शन से बुखार से तप गया। हालांकि मामले की राजस्व पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं है।

हवालबाग विकासखंड के ग्राम पंचायत कनेली गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (35) पुत्र दौलतराम दोनों पैरों से विकलांग है, वह बचपन से ही चल फिर नहीं सकता है। गत दिवस उसके घर पर एक व्यक्ति वैद्य बनकर पहुंचा और उसने राजेंद्र प्रसाद से कहा कि यदि उसके द्वारा दी गई दवा का सेवन करेगा तो वह अपने पैरों पर चलने लगेगा।
विज्ञापन


इस कथित वैद्य ने राजेंद्र को एक छोटे से डिब्बे में कथित केसर दिया और उसमें कोई तेल मिलाया। उसने राजेंद्र से केसर को आटे में मिलाकर रोटी बनाकर खाने को कहा। जब शाम को परिजनों ने कथित वैद्य द्वारा बताई गई विधि से दवा आटे में डालकर रोटी बनाकर खाई तो वह बुखार से तप गया। परिजनों ने उसे बुखार की गोली खिलाई इसके बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ। हालांकि इस मामले की राजस्व पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन और राजस्व पुलिस से ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी लगाकर भोले-भाले ग्रामीणों को ठगने वाले लोगों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed