{"_id":"1aeea0e4c55e2dc958b0030990284f25","slug":"contractor-beaten-a-halt-lake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार को पीटा, झील का काम ठप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार को पीटा, झील का काम ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
पांच लोगों ने बैजनाथ में कृत्रिम झील का निर्माण कर रहे ठेकेदार सहित चार लोगों को घर में घुसकर लहूलुहान कर दिया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार को झील निर्माण का कार्य ठप रहा। घटना से इलाके में दहशत है।
बैजनाथ में करोड़ों रुपए से कृत्रिम झील बनाई जा रही है। इसका ठेका शीशमहल हल्द्वानी निवासी ठेकेदार अनिल को मिला है। अनिल यहां माल्दे गांव में किराए पर रहते हैं। इस मकान में उनके साथी भी रहते हैं। शुक्रवार की रात दस बजे पांच युवक ठेकेदार के घर पहुंचे। आरोप है कि लेनदेन को लेकर उनमें कहासुनी, मारपीट हो गई। धमकाने का भी आरोप है। आरोपियों ने कमरे में लगा बिजली का मीटर, टीवी, दरवाजे तोड़ दिए। पत्थरों, डंडों से हमलाकर ठेकेदार समेत उनके साथियों को लहूलुहान कर दिया। घायलों में ठेकेदार अनिल, उनके साथी हल्द्वानी निवासी विपिन चंद्र पांडे, रामनगर निवासी परवीन सिंह, पिथौरागढ़ निवासी ललित मोहन चौधरी शामिल हैं। तभी किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पुलिस के घटना स्थल पर आते ही अभियुक्त पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। उन्होंने सरकारी अस्पताल में मेडिकल, उपचार कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष बलवीर सिंह ने बताया कि ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने गरुड़ निवासी युवक कांग्रेस के नेता रंजीत सिंह रावत और कुंदन सिंह समेत उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 427, 452, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसपी एनएस नपलच्याल ने बताया कि अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।