फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Car turnaround

कार पलटी, साथी घायल को छोड़कर गए

Sun, 15 Mar 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत(अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत(अल्मोड़ा)। Updated Sun, 15 Mar 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Car turnaround

 शनिवार की देर शाम अल्मोड़ा की ओर जा रही कार बबुरखोला तुस्यारी के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई और सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना में कानपुर निवासी 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी उसे छोड़कर फरार हो गए। एम्बुलैंस 108 वाहन के अस्पताल ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गयी।  बताया जाता है कि कार एक मोबाइल कंपनी के प्रचार पर जा रही थी।

विज्ञापन


क्षेत्र के उपराजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मोबाइल कंपनी की टीम इंडिगो कार में रानीखेत से अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। देर शाम कार तुस्यारी के पास अनियंत्रित होकर दायीं ओर दीवार से जा टकराई और सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में कानपुर हरिहरनाथ हंसनगर निवासी अविनाश पांडे पुत्र अशोक पांडे (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उपराजस्व निरीक्षक ने बताया कि घायल के साथी उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल को 108 वाहन की मदद से उपचार के लिए राजकीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया। इधर राजकीय अस्पताल के आपातकालीन डा. एलएम जोशी ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हुई है। उसकी जेब से निकले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed