{"_id":"04b180a43fb22570d26a331bb5f2f00e","slug":"bareilly-coming-for-recruitment-of-youth-from-falling-into-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती के लिए आ रहे बरेली के युवक की बस से गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भर्ती के लिए आ रहे बरेली के युवक की बस से गिरकर मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
जाट रेजीमेंट की प्रादेशिक सेना की भर्ती के लिए रानीखेत आ रहे बरेली के एक युवक की केमू बस से गिरकर मौत हो गई। हादसा रानीखेत से तीन किमी पहले गनियाद्योली कस्बे में हुआ। बताया गया है कि वह बस से सिर बाहर निकालकर उल्टी कर रहा था, इसी दौरान असंतुलित होकर वह नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
राजकीय अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने केमू बस के अज्ञात चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक बरेली के चंदुआ निवासी मोहन स्वरूप (22) पुत्र माखन लाल सुबह हल्द्वानी से केमू की बस नंबर यूके 01 टीए-0035 में बैठकर रानीखेत भर्ती के लिए आ रहा था।
विज्ञापन
युवक के साथियों ने बताया कि गनियाद्योली पर मोहन ने खिड़की से सिर बाहर निकालकर उल्टियां शुरू कर दी, इस दौरान वह खिड़की से काफी बाहर निकल गया था और असंतुलित होकर बस से बाहर गिर गया। साथियों ने उसे रानीखेत राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। देर शाम परिजन भी यहां पहुंच गए। राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर मृतक के पिता माखन लाल ने केमू बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने के आरोप में कोतवाली में तहरीर दी है।