{"_id":"9ece294b93dfcbfef659e2705959110d","slug":"arm-vein-cut-young-man-young-woman-rocking-on-executions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने हाथ की नस काटी, युवती फांसी पर झूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने हाथ की नस काटी, युवती फांसी पर झूली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा/सोमेश्वर।
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा और सोमेश्वर थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। भियारखोला अल्मोड़ा निवासी एक युवक का शव पांडेखोला के पास पड़ा मिला। उसने खुद अपने हाथ की नस काट ली थी। जबकि सोमेश्वर तहसील के डिगरा निवासी एक युवती का शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भियारखोला निवासी दीपक कुमार (28) पुत्र रमेश लाल शुक्रवार से लापता था। शनिवार सुबह उसका शव पांडेखोला के पास पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक उसने खुद अपने हाथ की नस को काफी गहरा काट लिया था। अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक पिछले काफी दिनों से डिप्रेशन में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत डिगरा निवासी रेखा भंडारी (32) पुत्री शेर सिंह का शव मनान में किराये के कमरे में पंखे से लटका मिला। जानकारी के मुताबिक मृतक रेखा भंडारी मजदूरी करती थी और किराये के कमरे में अकेले रहती थी। ठेकेदार शिव सिंह ने रेखा के काम पर नहीं आने की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सोमेश्वर पुलिस मनान गई और रेखा के कमरे की तलाशी ली तो उसका शव पंखे से लटका मिला। एसओ केआर आर्या ने बताया कि रेखा के मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है। एसओ ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।