फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora district guard beaten

कैदियों ने बंदी रक्षक को पीटा

Tue, 02 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 02 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Almora district guard beaten

जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों ने बंदी रक्षक को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नाराज जेल कर्मी घायल बंदी रक्षक को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल के पास पहुंचे।

विज्ञापन


 उन्होंने आरोप लगाया कि बंदी रक्षक को जेल अधीक्षक की शह पर पीटा गया है। डीएम ने उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट को मामले की जांच सौंप दी है। इस बाबत जब जेल अधीक्षक का पक्ष लेने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन


सोमवार को करीब चार बजे काफी संख्या में जेल कर्मी डीएम कार्यालय आ धमके। उन्होंने आरोप लगाया कि आजीवन सजा काट रहे तीन कैदियों बालम सिंह, दरबान सिंह और सुंदर रौतेला ने जेल अधीक्षक अशोक कुमार की शह पर बंदी रक्षक हेमंत सिरोही की बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जेल कर्मियों ने जेल अधीक्षक पर जेल कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने और बंदियों से मुलाकात, रिहाई आदि पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि जेल अधीक्षक कई कैदियों से रुपये लेकर उन्हें अवैध रूप से जेल के अस्पताल में रखते हैं।

यह भी आरोप लगाया कि आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीनों कैदियों को 2006 में सितारगंज जेल शिफ्ट करने के आदेश हुए थे, लेकिन अधीक्षक उन्हें जानबूझकर सितारगंज नहीं भेज रहे हैं।

कैदियों से कार्यालय के अभिलेखों आदि का काम करवाया जा रहा है, जबकि जेल मैनुअल के मुताबिक किसी भी कैदी से अभिलेख संबंधी काम नहीं कराया जा सकता है। उन्होंने जेल अधीक्षक पर कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने और नियम विरुद्ध कनिष्ठ कर्मियों को चार्ज देने का भी आरोप लगाया।


 उन्होंने जिलाधिकारी को भी इन कथित अनियतितताओं के बारे में बताया। डीएम ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी लौट गए। डीएम के निर्देश पर घायल बंदी रक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मामला जेल की आंतरिक व्यवस्था से जुड़ा है। उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट को जांच सौंप कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed