{"_id":"5cba14cebdec22147057c0fb","slug":"91555698894-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दो माह बाद ही प्रेमी के साथ फरार हुई युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी के दो माह बाद ही प्रेमी के साथ फरार हुई युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती शादी के दो माह बाद ही अपने पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। बाद में कार्रवाई के भय से युवती अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। उसका पति भी और परिवार के लोग भी थाने पहुंच गए और काफी देर तक यह प्रकरण चलता रहा। दोनों युवकों और युवती के परिजनों समेत कई अन्य लोग थाने पहुंच गए। युवती पति के बजाय प्रेमी के साथ जाने के लिए अड़ गई जिससे पति ने युवती को तलाक देने का फैसला कर लिया।
जानकारी के मुताबिक भनोली तहसील निवासी युवक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चला और बाद में फरवरी में शादी हो गई। इस युवती की एक अन्य युवक के साथ भी दोस्ती थी। बताया गया है कि शादी के बाद युवती अपने प्रेमी के और भी करीब आ गई। दो-तीन दिन पहले युवती अपने मायके गई थी और वहीं से बृहस्पतिवार को प्रेमी के साथ भाग गई। जब दोनों को पुलिस कार्रवाई की भनक लगी तो युवती अपने प्रेमी के साथ शुक्रवार को अल्मोड़ा कोतवाली पहुंच गए और खुद ही पुलिस को इस प्रकरण से अवगत कराया। इस बीच युवती का पति और परिजनों के साथ ही तीनों के परिवारजन कोतवाली पहुंच गए। इस प्रकरण को लेकर कोतवाली के बाहर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि वह पति के बजाय अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। युवती की हरकतें देखकर उसके पति ने भी उसे तलाक देने का फैसला कर लिया और इसके लिए शपथ पत्र भी दे दिया। जबकि युवती और उसका प्रेमी पति-पत्नी के तौर पर साथ रहने को राजी हो गए। आपसी सुलह के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया।