फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार

Sun, 18 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। परिजनों को बिन बताए घर से गई किशोरी को पुलिस ने नगर के एक होटल से एक युवक से बरामद किया है। किशोरी का मेडिकल कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की निवासी नाबालिग शनिवार शाम साढ़े छह बजे अपनी सहेली के यहां जाने की बात कहकर घर से निकल गई। काफी देर बाद भी उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी सहेली को फोन किया तो पता चला वह वहां नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 363/366 में किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या, उप निरीक्षक पुनिता बलौदी, कांस्टेबल विजय आगरी, अशोक कुमार आदि ने किशोरी की खोज में कई होटलों में छानबीन भी की। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल जनता पैलेस में छापेमारी कर किशोरी को चेतन कोहली निवासी चौनिया भिकियासैंण के साथ बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। चेतन कोहली को धारा 363/366 में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल पर 10 हजार का जुर्माना

छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल जनता पैलेस में ग्राहकों को बिना परिचय पत्र (आईडी) को ठहराए जाने की जानकारी मिली। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि होटल मालिक बाड़ीबगीचा निवासी बलजीत सिंह पुत्र रवींद्र सिंह का उत्तराखंड पुलिस एक्ट की धारा 83 में 10 हजार रुपये का चालान काटा गया है।


फेसबुक के जरिए थे संपर्क में

किशोरी के अपहरण के आरोप में पकड़े गए चेतन कोहली ने बताया कि गत अगस्त में एक विवाह समारोह में अल्मोड़ा आया था। इसी दौरान उसका किशोरी से परिचय हुआ। इसके बाद दोनों फेसबुक के जरिए एक दूसरे के संपर्क में रहे। शनिवार को युवक अल्मोड़ा आया था। जानकारी के अनुसार युवक के पिता हल्द्वानी में मैकेनिक का काम करते थे। उसके पिता का एक पखवाड़े पूर्व ही निधन हुआ है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed