{"_id":"5c8bf1bbbdec2214435fb16f","slug":"31552675259-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही शराब की तस्करी के प्रयास होने लगे हैं। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए एसएसपी पीएन मीणा द्वारा जारी निर्देशों के तहत दन्यां पुलिस ने आठ पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना दन्या के एसआई हितेश चैसाली द्वारा थाना गेट के पास अल्टो कार संख्या- यूके-01-सी-0142 को चैक किया गया। जिसमें अवैध तौर पर ले जायी जा रही आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब ले जा रहे मोहन सिंह निवासी ग्राम नौगांव नायल, भनोली और उज्जवल निवासी ग्राम काफली धौलादेवी भनोली को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ 60 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
उधर ताकुला चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह मेहता, कांस्टेबल दलजीत सिंह ने भैंसोड़ी मोड़ विश्राम गृह के पास ओम प्रकाश सिंह नगर कोटी निवासी भैंसोड़ी के कब्जे से 13 बोतल अवैध शराब बरामद की। जबकि थाना चौखुटिया पुलिस ने 14 बोतल अवैध शराब के साथ पूरन सिंह बिष्ट पुत्र मदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उधर अवैध खनन करने पर दन्यां पुलिस ने एक वाहन को सीज कर दिया है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दन्यां पुलिस ने ओखलगाड़ा के पास वाहन संख्या यूके-04-सीबी-1503 टिप्पर को चैक किया। इसमें अवैध रेता लदा था। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। ब्यूरो