{"_id":"5af5dca84f1c1bd7408b47f7","slug":"31526062248-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी मार्ग में बुलेरो ने वृद्धा को टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौसानी मार्ग में बुलेरो ने वृद्धा को टक्कर मारी, मौत
Updated Sat, 12 May 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर-कौसानी मार्ग में शुक्रवार दिन में कौसानी की ओर जा रही एक बोलेरो ने रियूनियां में 79 वर्षीय वृद्धा को टक्कर मार दी। चालक बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से वृद्धा का सिर सड़क पर पटक गया और वह लहूलुहान हो गई। परिजन घायल वृद्धा को उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाले बोलेरो चालक का अब तक कोई पता नहीं लग सका है।
शैल गांव निवासी 79 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी स्व. शिव सिंह कौसानी मार्ग में चनौदा से कुछ दूर रियूनियां में सड़क से अपने घर की ओर जा रही थी। दिन में करीब एक बजे कौसानी की ओर जा रही एक काले रंग की बोलेरो ने पार्वती देवी को टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर कौसानी की ओर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो में नंबर प्लेट भी नहीं थी। टक्कर लगने से पार्वती देवी का सिर सड़क पर पटक गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वृद्धा लहूलुहान हो गई। परिजन और पड़ोसी उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा लाए। जहां उपचार के दौरान पार्वती देवी ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कौसानी और बैजनाथ थाने में भी जानकारी दी। सोमेश्वर थाने में अभी इस मामले में कोई प्राथमिकी भी दर्ज नहीं है।