फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची दो महिलाओं से हुई ठगी

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची दो महिलाओं से हुई ठगी

Tue, 20 Nov 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची दो महिलाओं से हुई ठगी
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची दो महिलाओं से एक ठग ने एक हजार रुपये ठग लिए। महिलाओं को जब उनके साथ ठगी का पता चला तब तक ठग फरार हो चुका था। इसके बाद अस्पताल में कुछ देर तक हंगामा रहा। हालांकि पीड़ित महिलाओं ने पुलिस में किसी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अस्पताल प्रशासन जब सीसीटीवी देखा तो उसमें एक संदिग्ध दिखाई दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचीं दो महिलाओं के पास एक व्यक्ति यह कहकर आया कि भीड़ काफी ज्यादा है और वह उनका अल्ट्रासाउंड जल्द करा देगा। इसके लिए उसने दोनों महिलाओं से पांच-पांच सौ रुपये मांगे। दोनों महिलाएं ठग के झांसे में आ गईं। काफी देर तक पैसे लेने वाला व्यक्ति नहीं आया तो महिलाओं को खुद के साथ ठगी का एहसास हो गया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को इस बारे में मौखिक सूचना दी। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने परिसर में लगे सीसीटीवी खंगाले। जिसमें महिलाओं के पास एक संदिग्ध खड़ा दिखाई दिया। इधर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि दो महिलाओं ने अल्ट्रासाउंड के नाम पर ठगी की बात कही है। जिसके बाद सीसीटीवी में संदिग्ध को देखा भी गया है, लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट तौर से नहीं दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल के अन्य सीसीटीवी को भी चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed