फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एएनएम सेंटर फर्जीवाड़े की हकीकत सामने आने की उम्मीद

एएनएम सेंटर फर्जीवाड़े की हकीकत सामने आने की उम्मीद

Sat, 18 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
एएनएम सेंटर फर्जीवाड़े की हकीकत सामने आने की उम्मीद
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में एएनएम सेंटर के नाम पर मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर के प्राइवेट नर्सिंग कालेजों से प्रमाणपत्र जारी करने के मामले की जांच एसआईटी को सौंपे जाने के बाद इस फर्जीवाड़े में शामिल लोगों की हकीकत सामने आने की उम्मीद है। बताया गया है कि कई लोगों से लाखों वसूले जाने के बाद उन्हें प्रमाणपत्र भी नहीं दिए गए। कई को बगैर ट्रेनिंग के ही प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए। पूर्व में जिला प्रशासन की जांच के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के धारानौला में करीब चार साल पहले भूपेंद्र आर्या नामक व्यक्ति ने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर खोला और इसमें कई युवतियों को प्रवेश दिया। प्रवेश लेने वाली युवतियों को संचालकों ने मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ प्राइवेट संस्थानों का प्रमाणपत्र थमा दिए। दिलचस्प तथ्य यह भी सामने आया है कि कई ऐसी युवतियों को भी प्रमाणपत्र दे दिए गए जिन्होंने एएनएम प्रशिक्षण के नाम पर कुछ भी नहीं सीखा था, जबकि कई युवतियों से शुल्क लेने के बावजूद उन्हें प्रमाणपत्र नही दिए गए।
विज्ञापन

कुछ समय बाद कथित प्रशिक्षण संस्थान बंद करके संचालक फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस मामले की जांच एसडीएम विवेक राय और उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. योगेश पुरोहित को सौंप दी। जांच में एसडीएम और डिप्टी सीएमओ को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। एसडीएम विवेक राय की जांच रिपोर्ट पर तत्कालीन जिलाधिकारी सविन बंसल ने उच्च स्तरीय जांच की सिफा रशि की थी। सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारी की संस्तुति के आधार पर ही इस मामले में एसआईटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed