फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शराब के नशे में वाहन चलाने पर दो वाहन सीज

शराब के नशे में वाहन चलाने पर दो वाहन सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में वाहन चलाने पर दो वाहन सीज

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर दो वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दिया है।

चौखुटिया थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने चिनौली के पास वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके-01-टीए-1324 टाटा सूमो के चालक नरेश सिंह निवासी दौला द्वाराहाट,अल्मोड़ा कोतवाली के उप निरीक्षक भानु प्रकाश ने सीतापुर मोड के पास से वाहन संख्या यूके 05ए-4981 के चालक पंकज सिंह बनकोटी निवासी गोलमार्केट दुगालखोला अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने धारा 185/202/207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। दोनों के डीएल निरस्तीकरण के लिए संबंधित परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। ब्यूरो


शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा
अल्मोड़ा। दन्यां पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान धौलादेवी लीसा डिपो के पास गिरीश प्रसाद निवासी बुग्गीसाला, चौसाला धौलादेवी दन्यां के कब्जे से 48 पव्वे देशी शराब गुलाब, 20 पव्वे मैकडवल रम के बरामद किए। दन्यां थानाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरीश प्रसाद के शराब की तस्करी करने के संबंध में गोपनीय जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed