{"_id":"5aaea4f04f1c1bb6758b6117","slug":"11521394928-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के घर में लड़के ने खुद को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के घर में लड़के ने खुद को मारा चाकू
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। प्रेमिका के घर में लड़के ने खुद को चाकू मारकर चोटिल कर दिया। उसका सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस ने लड़के को थाने में बैठाकर उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
चमोली जिले के माईथान क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़का रविवार दोपहर एक बजे नशे में चौखुटिया बाजार स्थित किराए के मकान में रहने वाले व्यक्ति के वहां पहुंचा और उनकी नाबालिग पोती से शादी करने की बात करने लगा। परिजनों के मना करने पर उसने चाकू से अपने हाथ और गले पर वार कर दिए। पुलिस ने चाकू बरामद कर उसका सीएचसी में उपचार कराया। उधर बताया जा रहा है कि किशोरी भी युवक से शादी नहीं करने पर जहर खाने की धमकी दे रही है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि मामले में अभी किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है। युवक ने लड़की के परिजनों की मौजूदगी में थाने में लिखित रूप से उससे न मिलने की बात कही है। युवक 12वीं का छात्र और लड़की आठवीं की छात्रा बताई जा रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार युवक खुद को 18 साल बता रहा है, लेकिन उसकी उम्र 18 से कम लग रही है। पुलिस ने लड़के के परिजनों को सूचित कर उसके शैक्षिक प्रमाणपत्र मंगाए हैं।