फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सात माह पहले अशोक की मौत की याद दिला दी इस घटना ने

सात माह पहले अशोक की मौत की याद दिला दी इस घटना ने

Sat, 14 Jul 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
सात माह पहले अशोक की मौत की याद दिला दी इस घटना ने

विज्ञापन
अल्मोड़ा। रानीखेत के निकट सोनी में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध रूप से जलने से हुए मौत की घटना ने सात माह पहले लमगड़ा विकासखंड के जीआईसी सत्यों में हुई घटना की याद दिला दी है। पांच दिसंबर 2017 को अशोक कनवाल (15) स्कूल में ही संदिग्ध हालत में आग से बुरी तरह जल गया था। बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जीआईसी सत्यों के छात्र अशोक कनवाल ने मृत्यु से पहले अपने बयानों में कहा था कि कुछ नकाबपोशों ने उसके शरीर में आग लगा दी। हालांकि इस मामले में तब एक नया मोड़ आया जब पड़ोस की ही एक बुजुर्ग महिला ने अपने बयानों में कहा कि अशोक स्कूल जाने से पहले सुबह किसी बहाने उनसे मिट्टी तेल मांग कर ले गया था। बाद में पुलिस की जांच में यह भी पाया गया कि अशोक एक लड़की से मोबाइल फोन से बातें किया करता था। घटना के दिन सुबह भी अशोक ने उस लड़की से बात की थी। पुलिस ने मृत्यु के पीछे प्रेम प्रसंग को ही कारण माना था। हालांकि अशोक के परिजन पुलिस के इस नतीजे का विरोध करते रहे हैं।
विज्ञापन


जांच से पहले कुछ कहना संभव नहीं: एसएसपी
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुकादेवी ने कहा है कि रानीखेत के निकट सोनी में बृहस्पतिवार को 15 साल के किशोर की आग लगने से संदिग्ध रूप से हुई मौत के बावत पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल जांच से पूर्व घटना को लेकर कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। पुलिस मृतक किशोर के परिजनों से भी बात करेगी। साथ ही मृतक द्वारा मृत्यु से पूर्व दिए गए बयानों के बावत भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में पुलिस को मृतक के परिवार की ओर से भी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed