{"_id":"57587ca14f1c1bc1459c560a","slug":"couple-missing-after-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी लापता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। कांडा क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी लापता हो गए। कई स्थानों पर पूछताछ के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लगने से परेशान लापता युवक के छोटे भाई ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
कांडा के महरगांव चौकी निवासी प्रवीण सिंह नगरकोटी की ओर से थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 24 मई को उसके भाई कुंदन सिंह का अपनी पत्नी आरती के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों घर से चले गए, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कांडा के थानाध्यक्ष राजेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन