फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Counseling for assistant teacher recruitment will be held on January 12.

Almora News: सहायक अध्यापक भर्ती के लिए 12 जनवरी को होगी काउंसलिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Counseling for assistant teacher recruitment will be held on January 12.

विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों पर 12 जनवरी को काउंसलिंग होगी। जिले में 241 पदों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अल्मोड़ा जिले के लिए 6634 अभ्यर्थियों के आवेदन मिले हैं। विभाग ने पूर्ण तैयारी कर ली है। काउंसलिंग के बाद प्राथमिकता के आधार पर जिले के दूरस्थ प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती होगी।

अल्मोड़ा जिले में वर्तमान में 1193 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में लंबे समय से सहायक अध्यापकों के 284 पद रिक्त हैं। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए निदेशालय के निर्देश पर 241 रिक्त पदों पर भर्ती प्रकिया चल रही है। विभाग को अल्मोड़ा जिले के लिए 6634 अभ्यर्थियों के आवेदन मिले हैं। अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों में अंकित विवरण को मेरिट लिस्ट के आधार पर विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विभाग के मुताबिक, अब 12 जनवरी को काउंसलिंग होगी। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर जिले के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। संवाद
विज्ञापन



241 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अल्मोड़ा जिले के लिए 6634 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की जल्द तैनाती होगी। शिक्षकों की नियुक्ति के बाद शिक्षा व्यवस्था और अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी सीईओ, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed