फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Councillors furious over misleading statements against the mayor

Almora News: मेयर के खिलाफ भ्रामक बयानबाजी से बिफरे पार्षद

Sat, 04 Apr 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Councillors furious over misleading statements against the mayor
अल्मोड़ा। नगर निगम के पार्षदों ने बैठक कर सोशल मीडिया पर मेयर के खिलाफ भ्रामक बयानबाजी किए जाने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी बयानबाजी पर अराजक तत्वों के खिलाफ पार्षद लामबंद होंगे।
विज्ञापन

बैठक में पार्षदों ने कहा कि दो तीन दिनों से सोशल मीडिया पर मेयर के लिए कुछ अराजक तत्वों ने बिना अधिकारिक जानकारी के गलत तथा भ्रामक बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की साजिश रची है।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि जिस दिन जिलाधिकारी ने नगर के बाजार में भ्रमण किया उस कार्यक्रम की नगर निगम के मेयर को कोई जानकारी नहीं दी गई। मेयर का पक्ष जाने बिना सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करना गलत है। इससे मेयर ही नहीं वरन पूरे नगर की छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बैठक में पार्षदों ने एक अप्रैल को जिलाधिकारी के बाजार भ्रमण के दौरान शौचालयों के निरीक्षण की सराहना की।
बैठक में वंदना वर्मा, नेहा टम्टा, जानकी पांडे, भूपेंद्र जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, दीपक कुमार, अनूप भारती, गीता बिष्ट, मधु बिष्ट, अंजु बिष्ट, रोहित कार्की, नवीन आर्या, कुलदीप मेर, मुकेश कुमार, इंतेख्वाब आलम, पूनम त्रिपाठी मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed