{"_id":"60032ba38ebc3e31e1759215","slug":"corona-vaccination-in-district-start-almora-news-hld4114267180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में उम्मीद के टीके का भव्य आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में उम्मीद के टीके का भव्य आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में शनिवार को कोरोना टीकाकरण का आगाज हुआ। दो केंद्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेब कास्टिंग के माध्यम से टीकाकरण का शुभारंभ किया। दोनों केंद्रों में 143 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा।
शनिवार को सुबह 10:30 बजे बेस अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग में पीएम नरेंद्र मोदी ने वेब कास्टिंग के माध्यम से टीकाकरण का शुभारंभ किया। उन्होंने टीके को पूरी तरह सुरक्षित बताया। सुबह 11:10 बजे बेस अस्पताल के निश्चेतक डॉ. सीएम मार्छाल को पहला टीका लगाया गया। हवालबाग में एएनएम अनीता आर्या को पहली वैक्सीन लगी।
इसके बाद दोनों स्थानों पर चिह्नित स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगे। पहले दिन दोनों केंद्रों में 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके के लिए चयनित किया गया था, जिसमें से बेस अस्पताल में 72 और हवालबाग में 71 लोगों को टीका लगा। इस मौके पर दोनों केंद्रों में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जिले में प्रथम चरण के लिए 5342 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को ही टीका लगाया जा रहा है।