फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Continued protest against the inclusion of villages in municipal area

गांवों को पालिका क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में धरना जारी

Thu, 27 Sep 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Thu, 27 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Continued protest against the inclusion of villages in municipal area
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते गांव बचाओ संघर्ष समिति के लोग। - फोटो : अमर उजाला
 नगर के आसपास के गांवों को पालिक में शामिल करने के विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों का चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में चल रहा धरना 33 वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने गांवों को जल्द पालिका सीमा से बाहर नहीं रखने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि समिति के आंदोलन को एक माह से भी अधिक का समय हो गया है लेकिन अब तक शासन प्रशासन ने इस मामले में सकारात्मक रुख नहीं अपनाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।  धरने में समिति के अध्यक्ष योगी सुंदर नाथ, अशोक ग्वासीकोटी, अंबी राम, तारी राम, हरीश लाल, केपी जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, घन सिंह बिष्ट, दीवान धपोला, बसंत लाल, राजू गिरी, आनंद सिंह कनवाल, बाला दत्त कांडपाल, हर्ष कनवाल, गरिमा बिष्ट, चंदन रावत, देवी दत्त लखचौरा, दीवान भाकुनी, मुकेश जोशी, देवेंद्र लाल, संतोष लाल, दिनेश चंद्र आदि बैठे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed