फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Construction of permanent bridge started on Binsar river

Almora News: बिनसर नदी पर हुआ पक्के पुल का निर्माण शुरू

Tue, 11 Apr 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 11 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Construction of permanent bridge started on Binsar river
ताकुला ब्लॉक के भाकुना गांव की बिनसर नदी पर बना रहा पुल। संवाद
अल्मोड़ा। ताकुला ब्लॉक के 12 से अधिक दुर्गम गांवों के ग्रामीणों को जोखिम भरे सफर से मुक्ति मिलेगी। इन गांवों को जोड़ने वाली बसौली झिझाड़-नाई ढ़ौल सड़क के बिनसर नदी पर लंबे समय से पुल बनाने की मांग कर रहे ग्रामीणों का आखिरकार इंतजार खत्म हुआ है। दो करोड़ रुपये से नदी पर पुल निर्माण शुरू हो गया है। जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की चार हजार से अधिक की आबादी को होगा।
विज्ञापन

2010 में स्वीकृत बसौली झिझाड़-नाई ढ़ौल सड़क पर बिनसर नदी में पुल नहीं बनने से नदी के प्रवाह के बीच वाहनों की आवाजाही हो रही है। जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र के 12 गांवों के ग्रामीणों की परेशानी तब बढ़ जाती है जब बारिश में नदी का प्रवाह तेज हो जाता है। ऐसे में वाहन चालक और ग्रामीण नदी के बीच जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर होते हैं। अब उन्हें इस जोखिम भरे सफर से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है। यहां दो करोड़ रुपये से पक्के पुल का निर्माण शुरू हुआ है।
विज्ञापन

----------------------
अस्थायी पुल पर दौड़ रहे हैं वाहन
अल्मोड़ा। सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराने के लिए पीएमजीएसवाई ने अस्थायी पुल बनाया है। जिस पर वाहन दौड़ रहे हैं। भारी वाहनों के इस पुल पर गुजरने पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। अब पुल बनने के बाद ग्रामीणों के साथ ही वाहन चालकों की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट- बिनसर नदी पर पक्के पुल का निर्माण शुरू हो चुका है। इसके बनने के बाद ग्रामीणों को राहत मिलेगी। जल्द निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

जाबिर अली, जेई, पीएमजीएसवाई, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed