फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   constable booked harassing wife

Almora News: पुलिस कांस्टेबल पर पत्नी से मारपीट का केस दर्ज

Tue, 11 Mar 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 11 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
constable booked harassing wife
मूल रूप से गंगोलीहाट की है पीड़िता, अगस्त 2024 में एसएसपी से की थी शिकायत
विज्ञापन


अल्मोड़ा। पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने उसके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। निशा देवी, पत्नी हरीश लोहिया, निवासी जामड़ पीपलीया दशाई थल, गंगोलीहाट, वर्तमान में पुलिस लाइन में रहती है। उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पति शराब पीकर मारपीट करता है। निशा की दो और आठ वर्षीय दो बेटियां हैं। 16 अगस्त 2024 को एसएसपी को अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद महिला थाना अल्मोड़ा में काउंसलिंग शुरू हुई। तीन काउंसलिंग सत्रों के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया था लेकिन पति का व्यवहार नहीं सुधरा। आरोप है उसका पति पिछले दो साल से एक लड़की से बात करता है और उससे शादी करने की बात कहता है। कहा कि कप्तान साहब भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उसे तथा उसकी दोनों बेटियों को जान से मारने की धमकी देता है। महिला थानाध्यक्ष जानकी भंडारी ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed