फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress workers paid tribute to Rajiv Gandhi on his death anniversary.

Almora News: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 21 May 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 21 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress workers paid tribute to Rajiv Gandhi on his death anniversary.
अल्मोड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि राजीव गांधी ने कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर भारत को नई दिशा देने का काम किया। आज देश जिस डिजिटल युग में आगे बढ़ रहा है, उसकी आधारशिला राजीव गांधी ने ही रखी थी। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, आनंद बिष्ट, बीके पांडे, जया जोशी, सलीम अख्तर, महिपाल प्रसाद, मयंक बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस कमेटी रानीखेत ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का स्वप्नदृष्टा बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को तकनीकी और विकास की नई दिशा दी। वहां कैलाश पांडेय, गीता पवार, अगस्त लाल साह, गोपाल देव, कुलदीप कुमार, प्रमोद पाल, रमेश पंत, सोनू सिद्दीकी, हेमंत बिष्ट, पंकज गुरुरानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed