Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress stages protest against plans to sell the guest house

Almora News: गेस्ट हाउस बेचने की तैयारी के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 06 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congress stages protest against plans to sell the guest house
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे भूमि बचाओ-धामी हटाओ अभियान के तहत शुक्रवार को गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अल्मोड़ा शहर स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस और ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कटारमल स्थित गेस्ट हाउस को बेचने की कथित तैयारी का विरोध किया गया। धरने का नेतृत्व विधायक मनोज तिवारी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया।
विज्ञापन


विधायक तिवारी ने कहा कि सरकारी संपत्तियां जनता की धरोहर हैं। इनका निर्माण जनसुविधाओं और सार्वजनिक उपयोग के लिए किया गया है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि किन परिस्थितियों में इन परिसंपत्तियों को बेचने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों को बेचने के बजाय उनका बेहतर रखरखाव और जनहित में उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि अल्मोड़ा और कटारमल के गेस्ट हाउसों का ऐतिहासिक, प्रशासनिक और पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व है। सरकार को इनके भविष्य को लेकर जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि दोनों गेस्ट हाउसों को बेचने संबंधी किसी भी प्रस्ताव पर रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस दिशा में आगे बढ़ती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने की और संचालन पीसीसी सदस्य पीतांबर पांडे ने किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीवान राम, सेवादल अध्यक्ष परितोष जोशी, प्रदेश सचिव दीप डांगी, किरन आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, विनोद वैष्णव, एनडी पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed