फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress raged over DDA, kept fast, took out procession

डीडीए को लेकर भड़के द्वाराहाट के कांग्रेसी, उपवास रख, जुलूस निकाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Congress raged over DDA, kept fast, took out procession
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जिला विकास प्राधिकरण खत्म करने की मांग को लेकर यहां कांग्रेस ने उपवास रख प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि प्राधिकरण को लेकर आम जनता परेशान है, लेकिन प्रदेश सरकार ने तीन साल बाद भी इसे समाप्त नहीं किया। द्वाराहाट, चौखुटिया विकास खंडों से आए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि शीघ्र प्राधिकरण समाप्त नहीं हुआ तो कांग्रेस वृहद आंदोलन शुरू कर देगी। बाद में बाजार में जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन

शीतलापुष्कर मैदान में आयोजित उपवास कार्यक्रम में पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण के नियम पहाड़ की भौगोलिक स्थिति के विरुद्ध हैं। पहाड़ में चकबंदी नहीं होने से सीड़ीनुमा खेतों में अपना आवास बनाने से आधे से अधिक भूमि प्राधिकरण की भेंट चढ़ रही है। इसे जनविरोधी फैसला बताते हुए अविलंब इसे हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, चौखुटिया प्रमुख किरन बिष्ट, पीसीसी सदस्य गणेश कांडपाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर सिंह, नगर अध्यक्ष कमल साह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन नारायण रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed