{"_id":"6a19d10c6f12074c9400eb64","slug":"congress-attacks-the-government-before-rahul-gandhis-rally-almora-news-c-232-1-alm1019-144074-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: राहुल गांधी की रैली से पहले कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: राहुल गांधी की रैली से पहले कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आगामी 2027 चुनाव को देखते हुए प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चार जून को अल्मोड़ा में रैली प्रस्तावित है जिसको लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई। रैली की तैयारियों के लिए अल्मोड़ा पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रेस वार्ता कर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोहान स्थित इंडियन मेडिसिन फार्मास्युटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईएमपीसीएल) के निजीकरण को बड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आईएमपीसीएल उत्तराखंड की एकमात्र केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की आयुर्वेद और यूनानी दवाइयों की बड़ी फैक्टरी है जिसकी स्थापना इंदिरा गांधी के कार्यकाल में की गई थी। उन्होंने कहा कि इस फैक्टरी से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 20 हजार लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है।
रावत ने कहा कि आईएमपीसीएल दो करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक लाभ कमा रही है। फैक्टरी के पास लगभग 50 करोड़ रुपये की सावधि जमा और जीएसटी मद में करीब 40 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होनी है। इसके बावजूद सरकार ने इसे बेहद कम कीमत पर निजी हाथों में सौंप दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बड़े औद्योगिक घराने को मोहान क्षेत्र की जमीन रियल एस्टेट और पर्यटन परियोजनाओं के लिए उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
आईएमपीसीएल मामले पर 31 मई को रखेंगे एक घंटे का मौन
रावत ने कहा कि कांग्रेस इस फैसले का पुरजोर विरोध करेगी और 31 मई को कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों से एक घंटे का मौन उपवास रखकर विरोध दर्ज कराने की अपील की। साथ ही स्थानीय जनता से संवाद कर आगे आंदोलन की रणनीति तय करने की बात कही।
कैंची धाम में जाम और क्वारब का मुद्दा भी उठाया
हरीश रावत ने कुमाऊं क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं का भी मुद्दा उठाया। कहा कि कैंची धाम क्षेत्र में जाम और क्वारब क्षेत्र में लगातार भूस्खलन जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान सरकार अब तक नहीं निकाल सकी है जिससे पर्यटन और व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महिला अपराध, बेरोजगारी और पलायन गंभीर समस्या बन चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य के 1200 गांव खाली हो चुके हैं और अब उन्हें घोस्ट विलेज कहा जा रहा है। साथ ही 1700 इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय बंद हो चुके हैं। यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को प्रमुखता से उठाएगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी। इस दौरान विधायक मनोज तिवारी, प्रदीप टम्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी आदि रहे।
आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान
दन्या (अल्मोड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धौलादेवी के दन्या क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। दन्या में ब्लॉक प्रमुख के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बेरोजगारी, महंगाई और विकास कार्यों की धीमी गति जैसे मुद्दे उठाए। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, पीतांबर पांडेय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष टम्टा, दीवान सिंह भैसोड़ा, कुंदन सिंह गैड़ा आदि रहे।
राहुल गांधी की सभा में पहुंचने का किया आह्वान
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी 4 जून को अल्मोड़ा में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के अध्यक्ष राजू भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। रावत ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय होकर कार्य करने को कहा। पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा और कांग्रेस नेता अजय पाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहां जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, कुंदन भंडारी, ब्लॉक महामंत्री रंजीत नयाल, ब्लॉक संरक्षक लक्ष्मण सिंह मेहरा, प्रकाश खाती, भीम सिंह अल्मियां आदि रहे। संवाद