{"_id":"6a9c70ef9876c9387300c221","slug":"fees-must-be-deposited-by-the-8th-to-secure-admission-almora-news-c-232-1-alm1002-148268-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: प्रवेश पाने को आठ तक जमा करना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: प्रवेश पाने को आठ तक जमा करना होगा शुल्क
Sun, 06 Sep 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के पास प्रवेश पाने का अंतिम अवसर है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्र हितों में प्रवेश प्रक्रिया और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आठ सितंबर तक विस्तारित कर दी है।
पूर्व में यह तिथि पांच सितंबर निर्धारित की गई थी। विवि समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी मनोज कुमार बिष्ट ने बताया कि विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर निर्धारित समय तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं। विवि प्रशासन ने विवि के अधीन परिसर और महाविद्यालयों की प्रवेश समितियों को तय समय तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आठ सितंबर के बाद किसी भी परिस्थिति में तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।