फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress and Opposition misleading about CAA: Chauhan

कांग्रेस और विपक्षी दल सीएए को लेकर जनता को कर रहे गुमराह: चौहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Congress and Opposition misleading about CAA: Chauhan
सीएए के समर्थन में रैमजे इंटर कालेज में हुई सभा में मंचासीन विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहा? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में रैमजे इंटर कॉलेज में हुई सभा में कार्यक्रम संयोजक विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान ने आरोप लगाया है कि सीएए को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएए से किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह कहना कि सरकार को यह अधिनियम बनाने का संवैधानिक अधिकार नहीं है, जनता में भ्रम फैलना है। नागरिकता का मुद्दा संविधान के भाग 11 में अनुच्छेद 11 पर निर्भर था, जो संसद को भारतीय नागरिकता के लिए एक विस्तृत रूपरेखा तैयार करने का विशेषाधिकार देता है। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार ने सीएए 2019 बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि देश की सरकार सही दिशा में कार्य कर रही है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धर्म के नाम पर मुस्लिम उत्पीड़ित नहीं होते। इसलिए उन्हें इस एक्ट में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, रमेश बहुगुणा, चामू सिंह गस्याल, कैलाश गुरुरानी, अजित कार्की, राजीव गुरुरानी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि रौतेला और संचालन कार्यक्रम के सहसंयोजक अरविंद बिष्ट ने किया।

इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरन पंत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्य, रणजीत भंडारी, बंसीलाल कक्कड़, चंदन लाल, लता बोरा, मंडलों के अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, ललित मेहता, राजेंद्र राणा, देवेंद्र नयाल, संजय डालाकोटी, प्रकाश भट्ट, सभासद मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, जगमोहन बिष्ट, दीप्ति सोनकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed