फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Complaint in SSJ Almora

एसएसजे परिसर में स्थापित किया शिकायत निवारण केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Complaint in SSJ Almora
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में छात्रों को अपनी समस्याओं के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। परिसर प्रशासन की ओर से परिसर में शिकायत निवारण केंद्र स्थापित कर दिया गया है। छात्रनेताओं की मांग पर स्थापित शिकायत निवारण केंद्र से विद्यार्थियों की समस्याओं का निस्तारण होगा।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में पिछले दिनों छात्रनेताओं ने प्रवेश प्रक्रिया समेत परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाया था। छात्रों का आरोप था कि परिसर में प्रवेश के लिए छात्रों को भटकना पड़ता है। परिसर प्रशासन इसके लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं करता। छात्रों की समस्या सुनी तक नहीं जाती। मांगों को लेकर छात्रनेताओं की परिसर प्रशासन से गहमागहमी भी हुई। इसके बाद छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। मामले को लेकर परिसर प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर सूचना केंद्र बनाने का निर्णय लिया था। परिसर निदेशक प्रो. नीरज तिवारी ने बताया कि परिसर में डीएसडब्ल्यू की ओर से छात्रों की समस्याओं के निवारण के लिए परिसर में शिकायत निवारण केंद्र स्थापित कर दिया गया है। केंद्र से छात्रों की समस्याओं पर सुनवाई होगी। प्रवेश समेत विभिन्न समस्याओं के लिए छात्र केंद्र में लिखित या मौखिक रूप से शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed