फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Committie on Death of newborn baby

नवजात के मौत मामले की जांच के लिए जांच समिति बनाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Committie on Death of newborn baby
अल्मोड़ा। हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही नवजात के दम तोड़ने और प्रसूता के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों पर मारपीट करने के आरोप लगाने की घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। डीएम वंदना ने नामित जांच समिति को तीन दिन के अंदर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले के काफलीगैर के गैरीगाड़ निवासी पूजा लोहनी (24) पत्नी ललित मोहन को रविवार को दिन में करीब तीन बजे प्रसव पीड़ा उठी तो परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला लाए और उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया। रात में महिला का पुत्र हुआ। प्रसव के बाद हालत बिगड़ते ही महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। रात करीब एक बजे प्रसूता के ससुर ख्याली दत्त लोहनी और अन्य परिजन जच्चा और बच्चा को लेकर महिला अस्पताल अल्मोड़ा लाए। महिला अस्पताल के डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डीएम वंदना ने प्रसूता के परिजनों की ओर से अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों पर प्रसूता के साथ मारपीट करने, इस कारण शिशु की मौत होने संबंधी गंभीर आरोप लगाने को गंभीरता से लिया है। जांच समिति में सीएमओ डॉ. आरसी पंत, उपजिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा गोपाल सिंह चौहान, जिला अस्पताल अल्मोड़ा के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत, महिला अस्पताल अल्मोड़ा की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. हेमा पांगती रावत को नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed