{"_id":"5dc464438ebc3e5b3c4677dc","slug":"collective-efforts-to-raise-the-level-of-education-almora-news-hld3631742107","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षक संघ की शैक्षिक संवर्धन और उन्नयन कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षक संघ की शैक्षिक संवर्धन और उन्नयन कार्यशाला
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ की शैक्षिक संवर्धन और उन्नयन कार्यशाला में मंचासीन पदाधिकारीगण।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला शाखा की लक्ष्मेश्वर स्थित शिक्षक भवन में हुई शैक्षिक संवर्धन और उन्नयन कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में निरंतर शिक्षा के स्तर में आ रही गिरावट चिंताजनक है। शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने को शिक्षकों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या में भी कमी आ रही है, जो कि चिंताजनक है। शिक्षकों को इन समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने आनंदम कार्यक्रम की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन विशिष्ट बीटीसी मान्यता प्राप्त, टीईटी प्रशिक्षुओं पर दायर मुकदमे, वेतन विसंगति आदि समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री नंदन सिंह रावत ने कहा कि गिरती छात्र संख्या के कारण तेजी से विद्यालय बंद हो रहे हैं। इसके लिए शिक्षकों को पूर्ण मनोयोग से शिक्षा को बेहतर बनाने को प्रयास करना होगा। जिलाध्यक्ष किशोर जोशी ने शिक्षकों की समस्याएं रखी। जिला मंत्री जगदीश भंडारी ने विद्यालयों में चलाए जा रहे नवाचार कार्यक्रमों को साझा करने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि जनक सिंह राणा ने भी विचार रखे। संचालन प्रकाश जोशी और जगदीश सिंह भंडारी ने किया। कार्यशाला में मनोज बिष्ट, दीपक डंगवाल, डॉ. एमसी पांडे, चंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह भंडारी, अर्जुन सिंह, किरन वर्मा, गणेश सिंह भंडारी, अनिल कांडपाल, पूनम साह, वंदना मनकोटी आदि उपस्थित थीं।