{"_id":"580905794f1c1b592c705615","slug":"cm-not-getting-angry-at-government-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं दिलाने पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं दिलाने पर डीएम नाराज
अमर उजाला अल्मोड़ा
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला अल्मोड़ा नारी निकेतन में महिलाओं से समस्याओं के बारे में जानकारी लेते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सविन बंसल ने यहां बख में स्थित बालिका निकेतन और नारी निकेतन में रह रही बालिकाओं और महिलाओं को शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का पर्याप्त लाभ नहीं दिए जाने पर गहरी नाराजगी जताई। दोनों जगह निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को प्रशिक्षण के लिए रखे कम्प्यूटरों का लाभ बालिकाओं को दिए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने बालिका निकेतन में 18 वर्ष पूरा करने जा रही छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने के लिए हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के साथ एमओयू करने की बात कही।
बख स्थित बालिका निकेतन और नारी निकेतन में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बालिकाओं को दी जा रही सुविधाओं का शत प्रतिशत पालन नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को खरीदे गए सामान या किसी संस्था द्वारा उपलब्ध साधनों का अंकन स्टाक रजिस्टर में सही ढंग से अंकित करने के निर्देश दिए। संस्था में रहने वाली बालिकाओं के अध्ययन केंद्र को सुव्यवस्थित करने और तैनात सेवकों की उपस्थिति का भी समय समय पर निरीक्षण करने को कहा।
जिलाधिकारी ने वहां रह रही बालिकाओं से भी बात की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष पूरी कर रही छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने के लिए हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय से वार्ता की जा रही है। इस संबध में विश्वविद्यालय के साथ जल्द एमओयू किया जाएगा ताकि 12वीं पास छात्राओं को प्रवेश मिल सके। जिलाधिकारी ने बताया कि उनके फार्म और फीस की व्यवस्था वह स्वयं अपने प्रयासों से करेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी से इन संस्थाओं में फर्नीचर सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिला योजना के अंतर्गत प्रस्ताव भेजें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ जेएस नगन्याल, डीडीओ मो.असलम, डा.एके सिंह, डा. योगेश पुरोहित, डा.अजीत तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, अधीक्षिका कल्पना मनराल, नंदी बिष्ट आदि मौजूद थे।