फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   closed Sunday market

अल्मोड़ा में नगर व्यापार मंडल ने बंद कराया संटे मार्केट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
closed Sunday market
व्यापार मंडल पदाधिकारियों और फड़ पटरी व्यवसायियों से वार्ता करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल द्वारा संडे मार्केट नहीं लगाने देने की चेतावनी के बाद रविवार को अल्मोड़ा बाजार में एक भी फड़ नहीं लगा, जिससे बाजार खाली रहा। इस दौरान व्यापार मंडल और फड़ व्यवसायियों के बीच तनातनी भी दिखाई दी।
विज्ञापन

इधर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल ने बाजार में गश्त की और व्यापार मंडल पदाधिकारियों और फड़ यवसायी यूनियन से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

मालूम हो नगर व्यापार मंडल ने रविवार से संडे मार्केट नहीं लगाने देने का एलान किया था। जिसके बाद इस रविवार को बाजार में एक भी फड़ व्यवसायी ने दुकान नहीं लगाई। व्यापार मंडल पदाधिकारी सुबह ही बाजार भ्रमण पर निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान फड़ व्यवसायियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के बीच बाजार में गहमागहमी भी रही। बाद में कोतवाल अरुण वर्मा ने दोनों पक्षों से बैठकर बात करने और समस्या का समाधान करने का सुझाव दिया। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने इस संबंध में जल्द ही बैठक करने की बात कही।
व्यापार मंडल के संडे मार्केट नहीं लगाने के निर्णय के बाद बीते शनिवार को फड़ व्यवसायी यूनियन ने एसएसपी को ज्ञापन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी और बताया था कि वह लोग रविवार बाजार में फड़ लगाकर अपनी आजीविका चलाते हैं और यहां से गरीब लोग, मजदूर आदि सस्ती दर पर सामान खरीद कर अपनी जरूरतें पूरी करते हैं।

उन्होंने इसे उत्तराखंड नगरीय फेरी व्यवसाय नियमावली 2016 का भी उल्लंघन बताया। उन्होंने अनावश्यक दबाव बनाने और उत्पीड़न होने पर परिवार के सदस्यों के साथ धरने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed