फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

अल्मोड़ा: रानीखेत के नाम से चलती रहेगी चिलियानौला नगरपालिका या हटेगा रानीखेत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रानीखेत नाम से चलती है चिलियानौला नगर पालिका परिषद। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत/अल्मोड़ा। रानीखेत छावनी की जिस सिविल एरिया को नगरपालिका बनाने के लिए लंबे समय से जद्दोजहद चल रही थीए छावनी परिषद चुनाव की घोषणा ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। प्रावधान है कि पास की नगरपालिका अथवा पंचायत में कैंट की सिविल एरिया को मिलाया जा सकता है इसलिए 2016 में चिलियानौला को नगर पालिका बनाया गया और नाम दिया गयाए रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका परिषद। उम्मीद थी कि सिविल एरिया जल्द चिलियानौला नगर पालिका का हिस्सा बन जाएगी। दो साल पहले यह उम्मीद जगी थी। इस बीच देश की कुछ कैंटों की सिविल एरिया को नगर निकायों में मिलाया गया था। अब चुनाव की घोषणा के बाद देखना यह है कि चिलियानौला नगर पालिका से रानीखेत का नाम हटेगा या नहीं।
विज्ञापन

छावनी के जटिल अधिनियमों के चलते छावनी के अधिकतर लोग परेशान हैं। वहां न आसानी से मकान बनाने की अनुमति मिलती है और न ही मरम्मतए सुधारीकरण की। लोग 1955 से ही अंग्रेजों के काले कानूनों से निजात दिलाने की मांग कर नगर पालिका बनाने की मांग कर रहे हैं। अभी तक यह मांग अधूरी है। इस बीच कई बार सिविल एरिया का सर्वे भी हुआ। सिविल एरिया की 161ण्511 एकड़ भूमि भी चयनित कर ली गई। जांच में पता चला कि कैंट की सिविल एरिया तभी नगर पालिका में शामिल हो सकती है जब पास में कोई नगर पालिका पंचायत हो।
विज्ञापन

दबावों के बीच 2016 में तत्कालीन राज्य सरकार ने चिलियानौला को नगर पालिका घोषित कर दिया। इसका उद्देश्य यही था कि धीरे.धीरे सिविल एरिया की इस भूमि को चिलियानौला पालिका में शामिल किया जाएगा। इसीलिए नाम भी रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका परिषद रखा गया। 2020 में जब छावनी परिषद का कार्यकाल खत्म हुआ तो उसके बाद कैंट एक्ट में संशोधन और सिविल एरिया को नगर निकायों में शामिल करने की उम्मीद भी थी। इसी बीच अंबाला सहित कुछ छावनी परिषदों के हिस्सों को नगरपालिका में शामिल कर लिया गया था लेकिन ऐन वक्त पर यहां चुनाव की घोषणा हो गई। अब देखना है कि चिलियानौला पालिका रानीखेत के नाम से चलती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
अभी कार्यालयों में नहीं पहुंचा चुनावी शेड्यूल
रानीखेत। छावनी परिषद चुनाव की घोषणा होने के बाद सोमवार को कार्यालय में चुनाव संबंधी कोई कार्य नहीं हो सका। राजस्व अधीक्षक राजेंद्र पंत ने बताया कि अभी शेड्यूल नहीं आया है। चुनावी प्रक्त्रिस्या वैसे भी चार मार्च से शुरू होनी है। 30 अप्रैल को मतदान और एक मई को परिणाम घोषित होने हैं। 2011 की जनसंख्या के अनुसार रानीखेत कैंट में इस बार भी 9890 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed