फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Someshwar Mahotsav to begin on October 30; folk song and folk dance competitions to be held.

Almora News: 30 अक्तूबर से होगा सोमेश्वर महोत्सव, लोकगीत-लोकनृत्य प्रतियोगिताएं होंगी

Sat, 03 Oct 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Someshwar Mahotsav to begin on October 30; folk song and folk dance competitions to be held.
सोमेश्वर महोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता करते आयोजक। 
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पहाड़ी स्वैग सांस्कृतिक कला मंच की ओर से सोमेश्वर महोत्सव-2026 सीजन-4 का आयोजन 30 अक्तूबर से एक नवंबर को किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को आयोजन संस्था की ओर से प्रेसवार्ता की गई। इसमें आयोजक मंडल ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

संस्था की अध्यक्ष नीमा भंडारी ने बताया कि महोत्सव में स्कूली बच्चों के लिए लोकगीत और लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों की गीत और गायन प्रस्तुतियां, महिलाओं की झोड़ा-चांचरी नृत्य प्रतियोगिता समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। क्षेत्र के विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार तीनों दिन उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायकों की प्रस्तुतियां महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेंगी। महोत्सव के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्था के उपाध्यक्ष गोपाल गुसांई ने बताया कि महोत्सव के आयोजन के लिए सरकार या अन्य किसी संस्था से सहयोग नहीं मिलता है। संस्था अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की। वहां संरक्षक विजय भंडारी, उपसचिव सोनू वर्मा, रितिक कोहली, प्रभा जोशी, शिवेंद्र सिंह बोरा, हरीश बिष्ट, पंकज बोरा, शंकर मेहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed