{"_id":"6ac145f7b5a5b67a060c1787","slug":"preparations-for-ramlila-are-in-full-swing-at-seven-locations-across-the-city-artists-are-busy-with-rehearsals-almora-news-c-232-1-alm1015-149469-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नगर में सात स्थानों पर रामलीला की तैयारियां तेज, तालीम में जुटे कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नगर में सात स्थानों पर रामलीला की तैयारियां तेज, तालीम में जुटे कलाकार
Sat, 03 Oct 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्र के दौरान विभिन्न स्थानों पर होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर के सात स्थानों पर रामलीला कमेटियों की ओर से पात्रों का चयन कर उन्हें तालीम दी जा रही है। कलाकार गायन, अभिनय, संवाद अदायगी और भाव-भंगिमाओं की बारीकियां सीखने में जुटे हैं।
रामलीला की तैयारियों में बच्चों, महिलाओं और युवाओं के साथ ही अनुभवी कलाकार भी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। नगर के नंदा देवी, हुक्का क्लब, कर्नाटक खोला, धारानौला, राजपुरा, सरकार की आली, एनटीडी में तालीम अपने अंतिम चरण में चल रही है। रामलीला कमेटियों से जुड़े लोगों का कहना है कि मंचन की तैयारियों के दौरान नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। वर्तमान में मोबाइल और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव के बीच रामलीला जैसी लोक परंपराएं नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कलाकारों की तालीम के साथ ही मंच सज्जा, वेशभूषा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम भी चल रहा है। नगर के विभिन्न स्थानों पर होने वाले रामलीला मंचन को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है।