फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities

बारिश के बीच भी गहराया रहा पेयजल संकट, 14 स्थानों पर बांटा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
ारिश के बीच जल संस्थान की ओर से भेजे गए वाहन से पानी भरते लोग। - फोटो : ALMORA
बारिश के बावजूद जिले में पेयजल की समस्या लगातार बनी है। बुधवार को नगर के कई मोहल्लों समेत ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। 14 स्थानों पर जल संस्थान की ओर से पिकप और टैंकरों में पानी मुहैया कराया गया।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार पेयजल संकट गहराया हुआ है। पेयजल आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर क्षेत्र में भी कई इलाकों में आपूर्ति बाधित हो रही है। जल संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को विभाग की ओर से रैचना में एक, बाल्टा में एक, डाबरी में एक, एरोली में एक, मोतियापाथर में एक, चितई बाजार में एक, गधोली में एक, अयारपानी में दो, मैचोड़ में दो, कनेली में एक, सल्ला गांव में एक, ज्योली में एक, बेस अस्पताल में एक और भैसोड़ा फार्म में एक समेत कुल 18 टैंकर पानी बांटा। दिन में हुई तेज बारिश के दौरान भी क्षेत्र में टैंकर पहुंचने पर पानी भरने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed