फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Citizens will get relief from open dustbins soon

शहरवासियों को खुले कूड़ेदानों से जल्द मिलेगी निजात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
Citizens will get relief from open dustbins soon
अल्मोड़ा। शहर की सफाई व्यवस्था में जल्द सुधार होगा। ग्रामीण निर्माण विभाग (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल डिवीजन) देहरादून ने शहर में अंडरग्राउंड कूड़ेदानों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अंडरग्राउंड कूड़ेदानों के लिए शासन से 1.04 करोड़ के सापेक्ष पूर्व में ही पालिका परिषद को 48 लाख रुपये जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी पालिका पर है, लेकिन शहर में कूड़ेदान ठीक स्थिति में नहीं हैं। कूड़ेदान सड़कों और रास्तों के किनारे बने हैं। कई बार कूड़ेदानों के बाहर तक कूड़ा फैले रहने से राह चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर को स्वच्छ बनाने के लिए पालिका ने पंद्रह स्थानों पर अंडरग्राउंड कूड़ेदान बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। पालिका और लोनिवि ने अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाने के लिए 15 स्थान पूर्व में चिह्नित कर लिए थे।
विज्ञापन

शासन ने पालिका द्वारा भेजे गए 1.04 करोड़ के प्रस्ताव को पूर्व में स्वीकृति देकर 48 लाख रुपये भी जारी कर दिए थे। शासन ने अंडरग्राउंड कूड़ेदानों के निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल डिवीजन) देहरादून को निर्माण एजेंसी नामित किया है। निर्माण एजेंसी ने शहर में कूड़ेदानों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही शहरवासियों को कूड़ेदानों के बाहर रास्तों में फैले कूड़े से निजात मिलेगी। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि जल्द ही अंडर ग्राउंड कूड़ेदानों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed