फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chocked Gutter

ताड़ीखेत और सौनी में नालियां कलमठ चोक, सड़क पर बह रहा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chocked Gutter
नालियां चोक होने के कारण ताड़ीखेत में सड़क पर बहता पानी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तमाम कोशिशों के बाद भी ताड़ीखेत-रामनगर स्टेट हाईवे की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। नालियां और कलमठ चोक होने के कारण बारिश का पानी सीधे सड़कों पर बह रहा है। यह पानी दुकानों के अंदर घुसने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इसके लिए कई बार विभाग को सूचना दी गई लेकिन आज तक सार्थक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि वोट मांगने आ रहे विभिन्न दलों के प्रत्याशियों को भी इस समस्या से रूबरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ताड़ीखेत-रामनगर मोटर मार्ग रानीखेत का सबसे पुराना मोटर मार्ग है लेकिन वर्तमान में इसकी हालत खराब है। जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। ताड़ीखेत बाजार, सौनी क्षेत्र में तमाम स्थानों पर गड्ढे हैं, बरसात का पानी गड्ढों में जमा हो जा रहा है। नालियां और कलमठ बंद होने के कारण पानी सड़कों पर बहता है। जो व्यापारियों और राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। लोनिवि प्रांतीय खंड के एई केएस बिष्ट ने बताया कि सौनी में कलमठ खोलने का प्रयास किया था, लोगों का आपसी विवाद सामने आ रहा है। ताड़ीखेत बाजार क्षेत्र में जहां समस्या होगी उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सबसे पुराना मोटर मार्ग होने के बावजूद सड़क दुर्दशा का दंश झेल रही है। बीच में ही गड्ढा भरान का कार्य किया गया था, फिर से गड्ढे हो गए हैं। सड़क बरसात के वक्त बड़ी परेशानी का सबब बनी हुई है।-योगेश सिंह रावत, व्यापारी ताड़ीखेत।
-रामनगर मोटर मार्ग की हालत खराब है। सड़कों की नालियां चोक हैं, जिस कारण पानी सड़क पर बह रहा है। बरसात हो रही है और पानी के छीटे लोगों के ऊपर गिर रहे हैं। इसे तत्काल ठीक करने की जरूरत है।-सूरज प्रकाश, ताड़ीखेत।
-ब्लॉक मुख्यालय होने के बावजूद सड़क को शासन प्रशासन ठीक नहीं करा पा रहा है। आज गड्ढे भरे जा रहे हैं, दूसरे दिन डामर उखड़ जाता है। क्या इसलिए उत्तराखंड राज्य की मांग की गई थी। सड़कों पर पानी बहने से दुकानदार और आम जनता परेशान है।-भूपाल सिंह बिष्ट, ताड़ीखेत।

-ब्रिटिशकालीन मोटर मार्ग की दशा ही शासन प्रशासन नहीं सुधार पा रहा है। जगह जगह गड्ढे हैं, जलभराव हो रहा है। कोई सुधलेवा नहीं है। वोट मांगने आ रहे प्रत्याशियों को भी इस समस्या से रूबरू कराया जा रहा है। सड़क तो कम से कम ठीक होनी चाहिए।-दीपक जोशी, ताड़ीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed