फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Children of military families will get free training for recruitment

Almora News: भर्ती के लिए सैन्य परिवारों के बच्चों को फ्री ट्रेनिंग मिलेगी

Sat, 09 Aug 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 09 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Children of military families will get free training for recruitment
अल्मोड़ा। सेना, पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल में भर्ती होने के इच्छुक कुमाऊं मंडल के सेवारत और पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें 25 अगस्त से भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल विजय मनराल ने बताया कि सेवारत और पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना, नौ सेना, वायु सेना और पुलिस बल में भर्ती के लिए 25 अगस्त से प्रसार प्रशिक्षण केंद्र हवालबग में 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। अल्मोड़ा जिले के अभ्यर्थियों का चयन 23 अगस्त तक जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास कार्यालय चौघानपाटा में किया जाएगा। अन्य जिलों के अभ्यर्थियों का चयन संबंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी करेंगे। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास (45 प्रतिशत अंक), भारतीय मूल के गोरखा के लिए केवल दसवीं पास है।
विज्ञापन

वजन 46 किलो, सीना 77-82 सेमी होना चाहिए। उम्मीदवार के पास हाईस्कूल, इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र, आधार कार्ड समेत अन्य प्रमाणपत्र साथ लाए। अधिक जानकारी दूरभाष से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed