फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chief Minister Swarozgar Yojana is running behind the target in Almora

अल्मोड़ा में लक्ष्य से पीछे चल रही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Swarozgar Yojana is running behind the target in Almora
प्रतीकात्मक फोटो।
अल्मोड़ा। जिले में मुख्यमंत्री के नाम से चल रही सीएम स्वरोजगार योजना अंतिम माह में भी लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है। अब तक जिले में लक्ष्य के सापेक्ष योजना का मात्र 40 फीसदी लोगों को ही लाभ मिल सका है। हालांकि कुछ आवेदकों को जल्द लाभ मिलने का अनुमान है। वित्तीय वर्ष के के 55 दिन ही शेष बचे हैं, ऐसे में लक्ष्य पूरा करना विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत निर्माण क्षेत्र में 25 लाख और सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख के प्रोजेक्ट को 15 से 25 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल रही है। योजना के तहत लोग पोल्ट्री फार्म, डेयरी, डिपार्टमेंटल स्टोर, कॉस्मेटिक शॉप, रेस्टोरेंट जैसे व्यवसाय चुन रहे हैं। जिला उद्योग केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में योजना के तहत 250 लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य था। अब तक 180 आवेदकों ने योजना के लिए आवेदन किय। इसमें से फिलहाल मात्र 100 आवेदकों को ही बैंक से ऋण मिले हैं। बचे 80 आवेदकों को भी ऋण देने की प्रक्रिया चल रही है लेकिन बैंकों का ऋण आवेदकों के प्रति जो रिकार्ड देखने में आया है उस हिसाब से इन सभी आवेदकों को ऋण मिल जाए, इसके आसार कम ही हैं, जबकि सरकार ने 250 का लक्ष्य रखा था। विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में योजना के प्रति उम्मीद के अनुरूप रुझान देखने को नहीं मिला है। बैंकों ने भी काफी छानबीन के बाद ही ऋण दिए हैं, जिस वजह से अभी तक कुल आवेदकों में से केवल 60 प्रतिशत लोगों की योजना का लाभ मिला है।
विज्ञापन

सौर स्वरोजगार योजना में छह आवेदन
अल्मोड़ा। सौर स्वरोजगार योजना के तहत जिले में काफी कम आवेदन आए हैं। योजना में उद्योग विभाग के लिए कोई भी लक्ष्य निर्धारित नहीं है लेकिन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसके तहत अब तक कुल छह आवेदन आए हैं। ऊर्जा निगम की ओर से लीगल अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी लाभार्थियों को योजना के तहत लाभ पहुंचने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम स्वरोजगार योजना के तहत जिले में 180 आवेदन आए थे, जिनमें से 100 को ऋण मिल चुका है। 80 आवेदनों को ऋण देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। जल्द ही इन्हें योजना का लाभ मिल सकेगा। - डॉ. दीपक मुरारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed