फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Central School Ranikhet

केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह  

Wed, 04 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 04 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Central School Ranikhet
केंद्रीय विद्यालय रानीखेत - फोटो : अमर उजाला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष केआरसी कमांडेंट मेजर जनरल अनंत भुइयां ने छात्र-छात्राओं से कड़ी मेहनत के बल पर शिखर छूने का आह्वान किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में मारुत, प्रचुर, चंद्रशेखर पांडे, नंदिता, लता, इलिका, मानसी, नेहा सहित तमाम छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ।
विज्ञापन


गरबा नृत्य के माध्यम से छात्राओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छात्र-छात्राओं ने आओ मिल कर चलें मंजिल की ओर गीत से सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल अनंत कुमार भुइयां, विशिष्ट अतिथि मेजर एमके सिंह और प्रधानाचार्या डा. माला तिवारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए। अंतर्राष्ट्रीय समभाव दिवस पर आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में मारुत तिवारी को स्वर्ण पदक, दसवीं की परीक्षा में 10 ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार किया गया।
विज्ञापन


केआरसी द्वारा आयोजित निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पांच पांच सौ रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले प्रचुर जोशी, एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चंद्रशेखर पांडे, काव्य पाठ में नंदिता मनराल, लता अधिकारी, इलिका तिवारी, मानसी आर्या, नेहा नयाल आदि भी पुरस्कृत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों को प्रधानाचार्य ने स्मृति चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर गौरीश शंकर आर्या, दर्शन बिष्ट ने भी विशेष सहयोग दिया। मंच का संचालन मंजू पांडे ने किया। इस मौके पर पीएस रावत, भावना जोशी, हेमंती नितवाल, मीनू वर्मा, सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed