फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cenal Reinnovation in Almora

Almora News: पांच क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत होगी

Sat, 06 May 2023 09:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 06 May 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
Cenal Reinnovation in Almora
सिंचाई विभाग ने नाबार्ड मद के तहत पांच क्षतिग्रस्त नहरों के सुधारीकरण के लिए एक करोड़ से अधिक का प्रस्ताव शासन को भेजा
विज्ञापन

127 नहरों में से 39 नहरें नष्ट हो गईं भूस्खलन, पानी सूखने और सड़क निर्माण के कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा में जीर्णशीर्ण नहरों को सुधारा जाएगा। सिंचाई विभाग ने नाबार्ड मद से पांच क्षतिग्रस्त नहरों के सुधारीकरण के लिए एक करोड़ से अधिक का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सुधारीकरण होने के बाद किसानों को फायदा मिलेगा। किसान 167 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर सिंचाई कर सकेंगे।
वर्ष 2012 में जिले में कुल 127 नहरें थीं। भूस्खलन, पानी सूखने और सड़क निर्माण के कारण इनमें से 39 नहरें नष्ट हो गईं हैं। इस कारण 500 से अधिक किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें बारिश पर निर्भर रहना पड़ रहा है। विभाग के मुताबिक 10 किमी लंबी पांच क्षतिग्रस्त नहरों के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ साठ लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इन नहरों के फिर से अस्तित्व में आने से क्षेत्र में 80 हेक्टेयर में होने वाली खेती बढ़ कर 167 हेक्टेयर तक हो सकेगी।
विज्ञापन




वर्तमान में कुल 27 नहरें ही हो रहीं संचालित
अल्मोड़ा। लमगड़ा में किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए सिंचाई विभाग ने करीब 35 नहरें बनाईं। इनमें से अब 27 नहरें ही संचालित हो रहीं हैं। शासन से क्षेत्र की पांच नहरों के सुधारीकरण की स्वीकृति मिलने का सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 हेक्टेयर भूमि में होती है खेती
अल्मोड़ा। क्षतिग्रस्त नहरों के पास खेतों में किसान 80 हेक्टेयर भूमि पर खेती कर रहे हैं। इन नहरों का जीर्णोद्धार होने से 167 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर सिंचाई हो सकेगी। इससे किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।



क्षेत्र की पांच क्षतिग्रस्त नहरों के जीर्णोद्धार के लिए शासन को एक करोड़ साठ लाख रुपये प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही जल्द नहरों के सुधारीकरण कार्य किए जाएंगे जिससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। - मोहन सिंह रावत, ईई, सिंचाई खंड, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed