फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Celebrated Independence Day with Happiness

हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Wed, 16 Aug 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत Updated Wed, 16 Aug 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Independence Day with Happiness
रानीखेत के केंद्रीय विद्यालय में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी, अर्द्ध सरकारी और शिक्षण संस्थाओं में झंडारोहण के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। रानीखेत में जीजीआईसी, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल, नेशनल इंटर कॉलेज, मिशन इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज खिरखेत, राउमावि पनघट, जीआईसी जैनोली, रीना चिल्ड्रंस अकादमी जूनियर हाइस्कूल, पीजी कॉलेज रानीखेत, कैंट इंटर कॉलेज, जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत सहित तमाम विद्यालयों में झंडारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंटर कॉलेज खिरखेत और जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छानागोलू में बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। नगर के विभिन्न चौकों और टैक्सी यूनियनों में भी झंडारोहण हुआ। विद्यालयी बच्चों ने सुबह प्रभात फेरियां भी निकाली। 

विज्ञापन


द्वाराहाट बीटीकेआईटी में निदेशक डॉ. आरके सिंह, पॉलीटेक्निक में प्राचार्य जीसी पांडे, एमडी तिवारी हाइस्कूल में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, नगर पंचायत में अध्यक्ष विमला शाह, पीजी कॉलेज में प्राचार्य एके श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। जीआईसी, डीआईसी, विवेकानंद विद्या मंदिर, यूनिवर्सल कॉन्वेंट, कुमाऊं पब्लिक स्कूल, दूनागिरि मॉर्डन जूहा, पूर्व सैनिक संगठन, जीआईसी बटुलिया सहित तमाम विद्यालयों में देर शाम तक रंगारंग कार्यक्रम चलते रहे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed