{"_id":"652989531f9edc5974037e84","slug":"case-filed-against-students-almora-news-c-232-1-alm1001-3961-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एनएसयूआई के 10 छात्रों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एनएसयूआई के 10 छात्रों के खिलाफ केस
Fri, 13 Oct 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में बृहस्पतिवार को हुई मारपीट के मामले में एनएसयूआई के 10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एबीवीपी के छात्रों ने नामजद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
एबीवीपी के छात्र नीरज सिंह बिष्ट ने तहरीर में कहा कि पुस्तकालय में नई पुस्तकें उपलब्ध कराने, परिसर में मुफ्त वाईफाई सुविधा देने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ परिसर में धरना दे रहे थे। इसी दौरान एनएसयूआई के पंकज कार्की, प्रदीप बिष्ट, कुनाल, गोकुल, सुधांशु, हर्षित दुर्गापाल, पवन मेहरा, पंकज गुरुरानी, भरत मेहरा, कार्तिक कनवाल आादि धरनास्थल पर आ गए। आरोप लगाया कि एनएसयूआई के छात्रों ने एबीवीपी संगठन की कुछ छात्राओं के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एबीवीपी के छात्रों ने जब विरोध किया तो एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उनसे और अन्य छात्रों से मारपीट कर दी। इस दौरान संघर्ष में चार छात्र घायल हो गए। पुलिस ने 10 आरोपितों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 और 509 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर सौंपी है।
एसएसजे परिसर में मारपीट के मामले में एनएसयूआई के 10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। परिसर में अराजकता नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
- विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक, अल्मोड़ा