फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Case against former branch management of Grameen Bank for embezzlement of Rs 10 lakh

Almora News: 10 लाख की हेराफेरी करने पर ग्रामीण बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधन पर केस

Mon, 08 Apr 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 08 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Case against former branch management of Grameen Bank for embezzlement of Rs 10 lakh
अल्मोड़ा। देघाट क्षेत्र के गुमटी ग्रामीण बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक पर 10 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगा है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि शाखा प्रबंधक रहते हुए आरोपी ने स्वयं सहायता समूहों के खाते से अपने और परिजनों के खातों में पैसा हस्तांतरित कर लाखों की हेराफेरी की।
विज्ञापन

गुमटी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रुड़की, हरिद्वार निवासी अनमोल कश्यप ने देघाट थाने में पूर्व शाखा प्रबंधक भुवन चंद्र के खिलाफ तहरीर दी। उनके मुताबिक शाखा प्रबंधक रहते हुए भुवन ने खाता धारकों की सहमति के बगैर अपने और परिजनों के खातों में धनराशि हस्तांतरित कर दी। उन्होंने एनआरएल के तहत पांच स्वयं सहायता समूहों के ऋण खातों से अपना उधार चुकाने के लिए अपने पुत्र के साथ अन्य करीबी लोगों के खातों में 10.5 लाख रुपये हस्तांतरित कर दिए। संबंधित स्वयं सहायता समूहों की तरफ से शिकायत मिलने पर जब मामले की जांच की गई तो इस हेराफेरी का पता चला।
विज्ञापन

समूहों को मालूम नहीं था कि उनके खातों की धनराशि कहां गायब हो गई। पूर्व शाखा प्रबंधक की पत्नी के खातों की जांच की गई तो उसमें भी बीते एक साल के भीतर 24 लाख रुपये जमा हुए। हेराफेरी का पता चलते ही वर्तमान शाखा प्रबंधक ने पूर्व प्रबंधक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि आरोपी पूर्व शाखा प्रबंधक के खिलाफ आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed