फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Call laborers after paying money and bring the patient to the road in almora

पीड़ा: पैसा देकर मजदूर बुलाए...तब मरीज को दो किमी दूर सड़क तक लाए, फिर टैक्सी का सहार लेकर पहुंचाया अस्पताल

Sat, 03 Aug 2024 02:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 03 Aug 2024 02:08 PM IST
सार

रानीखेत के सुनियाकोट में सड़क न पहुंचे पाने के कारण एक मरीज को डोली में रखकर करीब दो किमी ऊबड़ खाबड़ रास्तों से होकर परिजन सड़क तक पहुंचे। जहां से निजी टैक्सी का सहारा लेकर रोगी को करीब पांच घंटे बाद हल्द्वानी अस्पताल तक पहुंचाया जा सका।

विज्ञापन
Call laborers after paying money and bring the patient to the road in almora
मरीज को डोली में लादकर सड़क तक पहुंचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रानीखेत में पर्वतीय जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग आज भी सड़क न होने का खामियाजा भुगत रहे हैं। ताड़ीखेत विकास खंड के सुनियाकोट में सड़क न पहुंचे पाने के कारण बृहस्पतिवार की रात एक मरीज को डोली में रखकर करीब दो किमी ऊबड़ खाबड़ रास्तों से होकर परिजन सड़क तक पहुंचे। जहां से निजी टैक्सी का सहारा लेकर रोगी को करीब पांच घंटे बाद हल्द्वानी अस्पताल तक पहुंचाया जा सका।

सुनियाकोट निवासी नंदन सिंह को सांस की बीमारी है। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई लेकिन वह पैदल चलने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे में परिजनों ने ग्रामीणों से मदद मांगी। लेकिन गांव में युवाओं के न होने के कारण परिजन लाचार हो गए। मजबूरी में 2000 रुपये देकर आसपास के गांवों से चार मजदूर बुलाए गए। करीब दो घंटे कच्चे रास्तों से होकर रोगी को डोली में बैठाकर रात जैसे तैसे काकड़ीघाट तक पहुंचाया जा सका। काकड़ीघाट में रोगी के उपचार की कोई व्यवस्था न होने के कारण परिजनों ने निजी टैक्सी का सहारा लिया और करीब पांच घंटे बाद हल्द्वानी पहुंचे और रोगी को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर चुके हैं ग्रामीण
सुनियाकोट गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की घोषणा पूर्व में हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी आज तक इसका निर्माण नहीं हो सका है। सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने पिछले चुनावों में लोकसभा चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी भी दी। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने तब ग्रामीणों को कार्यवाही का आश्वासन भी दिया लेकिन आश्वासन हवाई साबित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मन की बात में पीएम मोदी कर चुके हैं सुनियाकोट का जिक्र
वर्ष 2019 में ग्रामीणों ने गांव में अपने संसाधनों से पेयजल योजना का निर्माण कर सिस्टम को आईना दिखाया था। जिसके बाद यह गांव चर्चा में आ गया। पीएम मोदी ने ग्रामीणों की इस पहल पर मन की बात कार्यक्रम में इस गांव का जिक्र भी किया। पूर्व प्रधान परिहार ने कहा है कि ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस गांव को सड़क की जल्द सौगात मिलेगी लेकिन आज तक ग्रामीण सड़क न होने का खामियाजा भुगत रहे हैं।



सुनियाकोट कोटली मोटर मार्ग निर्माण में वन भूमि का पेच फंसने के कारण सड़क निर्माण में देरी हो रही है। निस्तारण के लिए प्रक्रिया गतिमान है। स्वीकृति मिलते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा लिया जाएगा।
-कमल गोयल, एई, प्रांतीय खंड लोनिवि, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed