फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bus in Almora

हरेला में भी यात्रियों का टोटा, केमू की बस को मिली सिर्फ एक सवारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bus in Almora
अल्मोड़ा। हरेले पर केमू, रोडवेज के बस चालकों, मालिकों को बसों में 50 फीसदी सवारी मिलने की उम्मीद थी लेकिन त्योहार के दिन भी यात्रियों का टोटा रहा। बसों को दस फीसदी ही सवारी मिल पाई। हालत यह है कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे रोडवेज स्टेशन अल्मोड़ा से हल्द्वानी को रवाना हुई और रोडवेज की बस को सिर्फ एक यात्री मिला। 50 फीसदी यात्री न मिलने से रोडवेज, केमू को आर्थिक चपत लग रही है। रोडवेज की अल्मोड़ा-अटपेसिया में दो, अल्मोड़ा-टनकपुर में पांच, अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया गरुड़ में 13, अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया ताकुला में तीन, अल्मोड़ा-मासी में चार, अल्मोड़ा-हल्द्वानी बस में 11 यात्री थे। केमू स्टेशन से एक मात्र सेवा अल्मोड़ा-हल्द्वानी संचालित हुई। इसमें 12 यात्री सवार थे। केमू स्टेशन हल्द्वानी से हल्द्वानी-अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया ताकुला और गरुड़ सेवा संचालित हुई। केमू बस चालकों ने बताया कि हरेले पर 50 फीसदी सवारी मिलने की उम्मीद थी लेकिन दस फीसदी सवारी भी नहीं मिली। यात्री न मिलने से केमू, रोडवेज को लगातार आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed