फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Burnt effigy of UP government

युवती के साथ दुष्कर्म मामले में वाल्मीकि समाज ने फूंका यूपी सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Burnt effigy of UP government
अल्मोड़ा। उत्तर प्रदेश के हाथरस में वाल्मीकि समाज की युवती के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर अल्मोड़ा में वाल्मीकि समाज के लोगों में रोष है। मंगलवार को समाज के लोगों ने चौघानपाटा में यूपी सरकार का पुतला फूंक नाराजगी जताई। जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेज दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तराखंड वाल्मीकि कल्याणकारी महासभा के अध्यक्ष पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एके सिकंदर पवार के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोग चौघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए उप्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यूपी के हाथरस में वाल्मीकि समाज की युवती के साथ दबंगों ने दुष्कर्म किया। युवती की जीभ काट उसे मरने के लिए छोड़ दिया।
विज्ञापन

कहा कि कोरोना काल में समाज के लोग पूरी मेहनत के साथ सेवाएं दे रहे हैं। पूरे देश में लॉकडाउन था तब भी उन्होंने बिना रुके अपनी सेवाएं दीं। उन्हें कोरोना वॉरियर्स का नाम दिया लेकिन उसी समाज की बेटी के साथ इतनी बड़ी घटना हुई और यूपी सरकार चुप है। मामले में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने कार्यबहिष्कार कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल पवार, अभिषेक वाल्मीकि, अविनाश वाल्मीकि, विनय शैलानी, निखिल वाल्मीकि, चेतन, केश पवार, अर्जुन वाल्मीकि, राज चौहान, रजत वाल्मीकि, अंकित, विवेक, सुमीत, करन, ध्रु्व, ज्वाला, निशांत श्रीवाल, अमन टकवाल, जय पवार, अजय वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed